पद्मश्री के लिये चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं : रानी रामपाल

Updated at : 26 Jan 2020 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मश्री के लिये चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं : रानी रामपाल

नयी दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने रविवार को कहा कि वह सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री के लिये चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं. रानी उन आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म पुरस्कारों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने रविवार को कहा कि वह सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री के लिये चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं.

रानी उन आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म पुरस्कारों के लिये चुना गया. रानी सहित छह खिलाड़ियों को पद्म श्री से नवाजा जायेगा.

पच्चीस साल की इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया, मैं अपने देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार में से एक के लिये चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं, मैं इस पुरस्कार को पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को समर्पित करती हूं.

किरेन रीजीजू, हॉकी इंडिया, कोच बलदेव सर, परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया. रानी ने भारत के लिये 200 से ज्यादा मैच खेले हैं और हाल में उनहोंने देश को तोक्यो ओलंपिक कोटा दिलवाने में मदद की. बाद में हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, यह सम्मान भारतीय महिला हाकी के लिये है.

हम इस खेल में काफी आगे बढ़े हैं और मेरा सच में मानना है कि हम इससे बेहतर नतीजे हासिल कर सकते हैं. खेल मंत्री रीजीजू ने कहा, रानी रामपाल प्रतिष्ठित पद्म श्री के लिये चुने जाने के लिये बधाई. आपने पूरी युवा भारतीय पीढ़ी को प्रेरित किया है. आपके प्रयास भारतीय हाकी को नये स्तर तक ले जाएंगे. मुझे आपकी उपलब्धियों पर गर्व है.

हॉकी इंडिया ने भी रानी को बधाई दी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, वह जिस मुश्किल हालात में पली हैं, वहां से आकर वह भारतीय महिलाओं के लिये उम्मीद की किरण रही हैं जो कई मुश्किलों के बावजूद अपने बूते कुछ हासिल करने की इच्छा रखती हैं. उन्होंने कई के सामने उदाहरण पेश किया है और 2020 तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये टीम की तैयारियों में काफी अहम भूमिका निभाना जारी रखेंगी.

छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरी कॉम को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार दिया जायेगा जबकि विश्व चैम्पियन शटलर पी वी सिंधू को पद्म भूषण मिलेगा.

क्रिकेटर जहीर खान, पूर्व पुरूष हॉकी कप्तान एम पी गणेश, शीर्ष निशानेबाज जीतू राय, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ओइनम बेम्बेम देवी और तीरंदाज तरूणदीप राय को पद्मश्री दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola