ओलंपिक में पहली बार खिलाड़ियों के लिये ‘कार्डबोर्ड'' के बेड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2020 3:57 PM
तोक्यो : इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिये एथलीट गांव में खिलाड़ियों के बेड का निर्माण मजबूत ‘कार्डबोर्ड’ से किया जायेगा. एथलीट गांव के महाप्रबंधक ताकाशी किटाजिमा ने दुभाषिये के जरिये जानकारी दी, ये बेड 200 किलो तक का बोझ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा, ये लकड़ी के बेड की तुलना में काफी […]
तोक्यो : इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिये एथलीट गांव में खिलाड़ियों के बेड का निर्माण मजबूत ‘कार्डबोर्ड’ से किया जायेगा. एथलीट गांव के महाप्रबंधक ताकाशी किटाजिमा ने दुभाषिये के जरिये जानकारी दी, ये बेड 200 किलो तक का बोझ उठा सकते हैं.
उन्होंने कहा, ये लकड़ी के बेड की तुलना में काफी मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ओलंपिक में भाग लेने वाला कोई भी एथलीट 440 पाउंड (लगभग 200 किलो) वजन का नहीं होगा. ताकाशी ने कहा, अगर आप इन पर कूदोगे तो निश्चित रूप से लकड़ी और कार्डबोर्ड दोनों ही टूट सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










