विष्णु प्रसन्ना हार के बाद बाहर

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
विष्णु प्रसन्ना हार के बाद बाहर

अल्बेना: भारत के नये ग्रैंडमास्टर वी विष्णु प्रसन्ना को ग्रैंड यूरोप अल्बेना अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में विताली बर्नाडस्की ने हरा दिया. प्रसन्ना ने लगातार दूसरे दिन बेहतरीन शुरुआत की लेकिन उस लय को कायम नहीं रख सके. लगातार दूसरी हार से प्रसन्ना के 4 . 5 अंक रह गए हैं जिससे पोडियम फिनिश की उम्मीदें […]

विज्ञापन

अल्बेना: भारत के नये ग्रैंडमास्टर वी विष्णु प्रसन्ना को ग्रैंड यूरोप अल्बेना अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में विताली बर्नाडस्की ने हरा दिया.

प्रसन्ना ने लगातार दूसरे दिन बेहतरीन शुरुआत की लेकिन उस लय को कायम नहीं रख सके. लगातार दूसरी हार से प्रसन्ना के 4 . 5 अंक रह गए हैं जिससे पोडियम फिनिश की उम्मीदें खत्म हो गई.

अंतरराष्ट्रीय मास्टर अश्विन जयराम ने कल यहां बुल्गारिया के ग्रैंडमास्टर वासिल स्पासोव से ड्रा खेलकर शीर्ष 10 में आने की उम्मीदें कायम रखी.

अनुराग महामल ने अज्रेंटीना के सैंड्रो मारेको से ड्रा खेला. वहीं पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने बुल्गारिया के मारिया वुतोव के खिलाफ पूरा अंक हासिल किया. स्वप्निल घोपड़े ने आइसलैंड के डागर अर्नग्रिंसन को ड्रा पर रोका. वहीं सागर शाह को तुर्की के मेलिह युर्तसेवन ने मात दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola