ePaper

भारतीय टीम का कोच बनना चाहता है यह स्‍टार फुटबॉलर

Updated at : 07 Oct 2019 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम का कोच बनना चाहता है यह स्‍टार फुटबॉलर

मुंबई : भारत में खेलने के अपने अनुभव को शानदार बताते हुए उरूग्वे के स्टार फुटबॉलर डिएगो फोरलान ने कहा कि भविष्य में मौका मिलने पर वह बतौर कोच यहां लौटना चाहेंगे. आईएसएल में मुंबई सिटी एफसी के लिये खेल चुके फोरलान ने सवाल के जवाब में कहा , निश्चित तौर पर मैं भारत फिर […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत में खेलने के अपने अनुभव को शानदार बताते हुए उरूग्वे के स्टार फुटबॉलर डिएगो फोरलान ने कहा कि भविष्य में मौका मिलने पर वह बतौर कोच यहां लौटना चाहेंगे.

आईएसएल में मुंबई सिटी एफसी के लिये खेल चुके फोरलान ने सवाल के जवाब में कहा , निश्चित तौर पर मैं भारत फिर आना चाहूंगा. बतौर कोच ही क्यो नहीं. मेरा यहां खेलने का अनुभव शानदार रहा है. यहां के लोगों ने मेरा और मेरा परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां के कुछ खिलाडियों से मेरी अच्छी दोस्ती है.

विश्व कप 2010 के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी रहे फोरलान ने दक्षिण अमेरिका से फुटबॉल कोचिंग का लाइसेंस हासिल कर लिया है जिससे वह दक्षिण अमेरिका के अलावा भारत समेत एशिया के किसी भी देश में कोचिंग दे सकते हैं. उनका इरादा हालांकि यूरोप में कोचिंग लाइसेंस लेने का है.

भारतीय फुटबॉल की तरक्की से प्रभावित मैनचेस्टर युनाइटेड और एटलेटिको मैड्रिड के इस स्टार फुटबॉलर ने कहा कि भारत को मजबूत टीमों में आने में अभी समय लगेगा और इसके लिये जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा बेहतर बुनियादी ढांचे की जरूरत है.पने 13 बरस (2002 से 2015) के शानदार अंतरराष्ट्रीय कैरियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके इस फारवर्ड ने कहा , ऐसा नहीं है कि भारत में प्रतिभा की कमी है लेकिन कुछ पहलुओं पर काम करने की जरूरत है.

भारतीय खिलाडियों को जितना मैने देखा है , वे परिश्रमी हैं , फिटनेस को लेकर सजग हैं और कौशल की भी कमी नहीं है. जमीनी स्तर पर खिलाडियों का बड़ा पूल तैयार करने की जरूरत है. स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के ब्रांड दूत फोरलान टायर निर्माता कंपनी बालकृष्ण इंडस्टूीज लिमिटेड (बीकेटी) और ला लिगा के बीच तीन साल के आधिकारिक वैश्विक साझेदारी करार के लिये भारत आये हैं. उन्होंने कहा, इसके अलावा अच्छे कोचों को भारत लाना होगा.

हाई परफार्मेंस सेंटर भी बडी तादाद में खोले जाने चाहिये जिनमें आधुनिक बुनियादी ढांचा हो. यह पूछने पर कि क्या भारतीय फुटबॉल सही दिशा में जा रही है, उन्होंने कहा, मैं आखिरी बार यहां तीन साल पहले आया था लिहाजा इस पर टिप्पणी कर पाना मुनासिब नहीं होगा लेकिन फुटबॉल की लोकप्रियता यहां बढ़ी है.

उन्होंने कहा, इसे भुनाने के लिये उन शहरों से शुरुआत करनी चाहिये जहां क्रिकेट से ज्यादा लोकप्रिय फुटबॉल है. इसके बाद वहां से दूसरे शहरों में जाना चाहिये. इस साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार जीतने वाले बार्सीलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच तुलना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, दोनों ही महान खिलाडी है और इस तरह की तुलना संभव नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola