ला लिगा फुटबॉल : विलारियाल ने रियाल बेटिस को 5-1 से हराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मैड्रिड : विलारियाल फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार को यहां ला लिगा में रियाल बेटिस को 5-1 से शिकस्त दी. इस तरह विलारियाल की यह चार मैचों में तीसरी जीत है, उसकी ओर से कार्ल टोको एकाम्बी ने 39वें और 76वें मिनट में दो गोल दागे जबकि सांटी काजोरला, गेरार्ड मोरेनो और सैमुअल चुकवुजे ने एक […]
विज्ञापन
मैड्रिड : विलारियाल फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार को यहां ला लिगा में रियाल बेटिस को 5-1 से शिकस्त दी. इस तरह विलारियाल की यह चार मैचों में तीसरी जीत है, उसकी ओर से कार्ल टोको एकाम्बी ने 39वें और 76वें मिनट में दो गोल दागे जबकि सांटी काजोरला, गेरार्ड मोरेनो और सैमुअल चुकवुजे ने एक एक गोल किया.
रियाल बेटिस के लिये एकमात्र गोल इमर्सन ने 48वें मिनट में किया. इस जीत से विलारियाल स्पेनिश लीग तालिका में 11 अंक से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और शीर्ष पर चल रहे रियाल मैड्रिड से तीन अंक पीछे है. रियाल बेटिस 20 टीमों की तालिका में आठ अंक से नौंवे स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










