दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शृंखला में नहीं खेल पाएंगे बुमराह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 5:39 PM
नयी दिल्ली : भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह उमेश यादव को टीम में रखा गया है. इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की शृंखला दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू […]
नयी दिल्ली : भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह उमेश यादव को टीम में रखा गया है.
इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की शृंखला दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू होगी. बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, इस चोट का पता नियमित रेडियोलोजी स्क्रीनिंग के दौरान पता चला. वह एनसीए में रहकर फिटनेस हासिल करेंगे और बीसीसीआई का चिकित्सा दल पर उन पर निगरानी रखेगा.
अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने बुमराह की जगह पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया है. बुमराह टी20 शृंखला का हिस्सा नहीं थे जो 1-1 से बराबर छूटी थी.
टेस्ट शृंखला के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और शुभमान गिल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










