ePaper

खिलाडि़यों को मिलेगा पूरा दैनिक भत्ता

Updated at : 31 Jul 2014 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाडि़यों को मिलेगा पूरा दैनिक भत्ता

नयी दिल्ली : खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को सुनिश्चित किया कि ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले रहे भारतीय खिलाडि़यों को उनके पूर्ण दैनिक भत्ते का भुगतान किया जायेगा. भारतीय खिलाडि़यों ने दावा किया था कि उन्हें उनका दैनिक भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जो पिछले हफ्ते 25 डॉलर से बढ़ कर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को सुनिश्चित किया कि ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले रहे भारतीय खिलाडि़यों को उनके पूर्ण दैनिक भत्ते का भुगतान किया जायेगा. भारतीय खिलाडि़यों ने दावा किया था कि उन्हें उनका दैनिक भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जो पिछले हफ्ते 25 डॉलर से बढ़ कर 50 डॉलर हो गया है, जबकि स्क्वॉश खिलाडि़यों को कुछ भी भुगतान नहीं किया गया है.

टेबल टेनिस टीम को उनका आधा भत्ता दिया जा चुका है. सोनोवाल ने कहा, जैसा कि खेल सचिव (अजीत शरण) ने स्पष्ट किया है, इस मसले का जल्द निपटारा किया जायेगा. भुगतान निश्चित रूप से दोगुना हो गया है. मंत्रालय ने वह कर दिया है जो उसे करने की जरूरत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola