विवादास्पद टेनिस स्टार किर्गियोस पर लगा 113,000 डालर का जुर्माना, जानें मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2019 9:58 AM
सिनसिनाटी : ऑस्ट्रेलिया के विवादास्पद टेनिस स्टार निक किर्गियोस पर सिनसिनाटी मास्टर्स के दौरान आक्रामकता दिखाने के लिए 113,000 डालर का जुर्माना लगाया गया. एटीपी ने कहा कि इस बड़े जुर्माने में दूसरे दौर में रूस के कारेन खाचानोव से हार के दौरान बिना अनुमति के कोर्ट छोड़ना, खेल भावना के विपरीत व्यवहार करना और […]
सिनसिनाटी : ऑस्ट्रेलिया के विवादास्पद टेनिस स्टार निक किर्गियोस पर सिनसिनाटी मास्टर्स के दौरान आक्रामकता दिखाने के लिए 113,000 डालर का जुर्माना लगाया गया.
एटीपी ने कहा कि इस बड़े जुर्माने में दूसरे दौर में रूस के कारेन खाचानोव से हार के दौरान बिना अनुमति के कोर्ट छोड़ना, खेल भावना के विपरीत व्यवहार करना और चेयर अंपायर के खिलाफ भद्दी भाषा का इस्तेमाल करना शामिल है, जिसमें वह इस अधिकारी पर थूकते दिखे.
चौबीस साल के किर्गियोस को चेतावनी दी गयी कि पूरी जांच होने के बाद उन पर एक और निलंबन भी लग सकता है. बुधवार की रात को किर्गियोस को खाचानोव से 6-7 7-6 6-2 से पराजय का मुंह देखना पड़ा.
उन्होंने अंपायर फर्गुस मर्फी को अपशब्द कहे और हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने चेयर अंपायर की ओर थूका. उन्हें समय बर्बाद करने के लिये और दूसरे सेट के अंत में बिना अनुमति के कोर्ट छोड़ने के बाद गलियारे में दो रैकेट तोड़ते हुए देखा गया.
उन्होंने अंपायर को ‘सबसे खराब अंपायर’ कहा. किर्गियोस को खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने के लिये 20-20 हजार डालर के चार जुर्माने के अलावा अपशब्द के लिये 20 हजार का जुर्माना लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










