फ्रेंच ओपन : जोकोविच और हालेप क्वार्टर फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 5:58 PM

विज्ञापन

पेरिस : नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए जबकि गत महिला चैम्पियन सिमोना हालेप ने सिर्फ 45 मिनट में जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनाई. शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-2, 6-2 से […]

विज्ञापन

पेरिस : नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए जबकि गत महिला चैम्पियन सिमोना हालेप ने सिर्फ 45 मिनट में जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनाई.

शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया. अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा. जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने इटली के फेबियो फोगनिनी को 3-6, 6-2, 6-2, 7-6 से हराया.

जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त केइ निशिकोरि ने फ्रांस के बेनोइत पेयरे को 6-2, 6-7, 6-2, 6-7, 7-5 से हराया. फ्रांस के ही 14वीं वरीयता प्राप्त गाएल मोंफिल्स को ऑस्ट्रिया के चौथी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थिएम को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया. अब वह रूस के कारेन खाचानोव से खेलेंगे जिसने आठवीं वरीयता प्राप्त जुआन मार्तिन देल पोत्रो को 7-5, 6-3, 3-6, 6-3 से मात दी.

हालेप ने पोलैंड की इगा स्वियातेक को 6-1, 6-0 से हराया. अब उसका सामना अमांडा एनिसिमोवा से होगा जिसने स्पेन की एलियोना बोलसोवा को 6-3, 6-0 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola