हॉकी इंडिया इस तरह मदद करेगा फोनी प्रभावित ओडिशा को

भुवनेश्वर : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के मैचों की टिकटों की बिक्री से होने वाली कमाई ओड़िशा सरकार को दान करेगा जिससे कि राज्य को चक्रवात फोनी के नुकसान से उबरने में मदद मिल सके. हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि टिकटों की बिक्री […]
भुवनेश्वर : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के मैचों की टिकटों की बिक्री से होने वाली कमाई ओड़िशा सरकार को दान करेगा जिससे कि राज्य को चक्रवात फोनी के नुकसान से उबरने में मदद मिल सके.
हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि टिकटों की बिक्री से मिलने वाली राशि ओड़िशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की जाएगी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, चक्रवात फोनी से हुए नुकसान और हानि को देखकर हम बेहद दुखी हैं और हॉकी खेल के प्रति ओड़िशा के प्यार और समर्थन की राह पर चलते हुए हम मैच टिकटों की बिक्री से मिलने वाला सारा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष, ओड़िशा में दान करेंगे.
उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य किसी भी तरह का योगदान करके ओड़िशा के पुनर्निर्माण में मदद करना है. इस बीच छह से 15 जून तक होने वाली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 150 स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है.भारत के अलावा इस प्रतियोगिता में पोलैंड, रूस, उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, एशियाई खेलों का चैंपियन जापान, अमेरिका और मैक्सिको हिस्सा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










