ePaper

पोलैंड के बांका हो सकते हैं विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी के अगले प्रमुख

Updated at : 15 May 2019 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
पोलैंड के बांका हो सकते हैं विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी के अगले प्रमुख

मांट्रियल : विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि सरकारी प्रतिनिधियों ने पोलैंड के खेलमंत्री विटोल्ड बांका का नाम अगले अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया है. 34 बरस के पूर्व फर्राटा धावक बांका का नाम सरकार के प्रतिनिधियों ने छांटा है, जो वाडा अध्यक्ष चुनने में मदद कर रहे हैं. वाडा के […]

विज्ञापन

मांट्रियल : विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि सरकारी प्रतिनिधियों ने पोलैंड के खेलमंत्री विटोल्ड बांका का नाम अगले अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया है. 34 बरस के पूर्व फर्राटा धावक बांका का नाम सरकार के प्रतिनिधियों ने छांटा है, जो वाडा अध्यक्ष चुनने में मदद कर रहे हैं.

वाडा के मौजूदा अध्यक्ष 78 बरस के क्रेग रीडी हैं, जो दो कार्यकाल पूरा करने के बाद दिसंबर में पद छोड़ेंगे. वाडा का अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय खेल ईकाइयों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच से रोटेशन के आधार पर चुना जाता है. बांका का नामांकन मई के आखिर में जमा होगा और चुनाव नवंबर में पोलैंड में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola