ePaper

IPL फाइनल में पहुंचने का श्रेय धौनी ने गेंदबाजों को दिया, टीम की प्रशंसा की

Updated at : 11 May 2019 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
IPL फाइनल में पहुंचने का श्रेय धौनी ने गेंदबाजों को दिया, टीम की प्रशंसा की

विशाखापत्तनम : पिछले साल की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर आईपीएल के फाइनल में पहुंच गयी है. सीएसके ने आठवीं बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस प्रदर्शन के लिए अपनी गेंदबाजी इकाई को श्रेय दिया जिनकी बदौलत उनकी टीम दूसरे क्वालीफायर में यहां दिल्ली कैपिटल्स पर […]

विज्ञापन

विशाखापत्तनम : पिछले साल की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर आईपीएल के फाइनल में पहुंच गयी है. सीएसके ने आठवीं बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस प्रदर्शन के लिए अपनी गेंदबाजी इकाई को श्रेय दिया जिनकी बदौलत उनकी टीम दूसरे क्वालीफायर में यहां दिल्ली कैपिटल्स पर आसान जीत हासिल कर सकी.

धौनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘अहम चीज लगातार विकेट हासिल करना रही. इसका श्रेय गेंदबाजों को दिये जाने की जरूरत है. कप्तान सिर्फ यही कहता है कि मुझे इसकी जरूरत है. इसके बाद ये उनका काम होता है कि वे कैसे गेंदबाजी करें. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस सत्र में अभी जहां पर हैं, उसके लिए गेंदबाजी विभाग को शुक्रिया. ‘ धौनी ने पूरी टीम की अहम समय पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘‘यह आम तरीका है, पिछले साल लेकिन अपवाद था. लड़कों ने आज जिस तरह का प्रदर्शन किया, वो शानदार था. हमने जिस तरह से बल्लेबाजी की और 140 से ज्यादा का स्कोर बनाया, यह अच्छा था. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनरों को कुछ टर्न मिला और हमें सही समय पर लगातार विकेट मिलते रहे. ‘ चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली को नौ विकेट पर 147 रन पर रोक दिया था.

चेन्नई ने 19 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की. धौनी ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने आज जिस तरह का खेल दिखाया वह बेहतरीन था. स्पिनरों को कुछ टर्न मिल रहा था और हमने सही समय पर विकेट निकाले. उनके पास बायें हाथ के बल्लेबाज थे और हमारे बायें हाथ के स्पिनरों ने उनके सामने अच्छा प्रदर्शन किया. लगातार विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण रहा.’

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया लेकिन साथ ही कहा कि उनके लिए यह सत्र शानदार रहा. अय्यर ने कहा, ‘‘हमारी शुरुआत निराशाजनक रही. हमने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिये जिससे उबरना मुश्किल था. उनके पास शानदार स्पिनर हैं. कोई भी बल्लेबाज पारी को संवार नहीं पाया और अच्छी साझेदारियां नहीं निभायी गयी. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये परिणाम निराशाजनक है लेकिन यह हमारे लिये अच्छी सीख है. हमारे लिये यह सत्र अच्छा रहा है. ‘ फाफ डु प्लेसिस को मैन आफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola