IPL 2019 : बोले गुरकीरत- मौके का फायदा उठाने के लिए था प्रतिबद्ध

बेंगलुरू : पिछले साल आईपीएल में नहीं खेलने वाले रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान अपनी टीम के लिये मैच विजयी पारी खेलने के लिये प्रतिबद्ध थे और वह खुश हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसा कर सके. गुरकीरत का इस सत्र में यह तीसरा मैच था, उन्होंने शिमरोन हेटमेयर के साथ […]
बेंगलुरू : पिछले साल आईपीएल में नहीं खेलने वाले रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान अपनी टीम के लिये मैच विजयी पारी खेलने के लिये प्रतिबद्ध थे और वह खुश हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसा कर सके. गुरकीरत का इस सत्र में यह तीसरा मैच था, उन्होंने शिमरोन हेटमेयर के साथ बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में 65 रन की पारी खेली जिससे रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सत्र के अंतिम मैच में हैदराबाद सनराइजर्स पर चार विकेट से जीत हासिल की.
गुरकीरत ने शनिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दबाव नहीं है, यह मौके की बात है. इस साल मैं आईपीएल में खेला, वो भी करीब दो साल बाद और मैं अपनी टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था और मैंने ऐसा किया.”
उन्होंने यह भी कहा कि वह भाग्यशाली रहे कि उन्हें पारी को आगे बढ़ाने का मौका मिला. वह तीसरे ओवर में बल्लेबाजी के लिये उतरे थे जब रायल चैलेंजर्स बेंगलूर 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे.
उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आप बल्लेबाजी के लिये उतरते हो तो आपको खुद को साबित करने के साथ टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करना होता है. मैं भाग्यशाली रहा कि मेरे लिये काफी ओवर बचे थे जिससे मैं अपनी पारी को आगे बढ़ा सकता था. आमतौर पर मध्य क्रम के बल्लेबाज के पास ज्यादा गेंद खेलने के लिये नहीं होती और आपको अंतिम तीन या चार ओवरों में ही खेलना होता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




