हैदराबाद को झटका, विलियमसन लौटे न्यूजीलैंड, चेन्नई के खिलाफ भुवनेश्वर करेंगे कप्तानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 5:32 PM
चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतर पायेंगे. यह पता चला है कि वह निजी कारणों से न्यूजीलैंड लौट गये. वह 27 अप्रैल को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते है. […]
चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतर पायेंगे. यह पता चला है कि वह निजी कारणों से न्यूजीलैंड लौट गये. वह 27 अप्रैल को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते है.
विलियमसन की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार आज के मैच में टीम की कमान संभालेंगे. न्यूजीलैंड का यह कप्तान चोट के कारण इस सत्र के कुछ मैचों में पहले भी टीम से बाहर था.सनराइजर्स की टीम चेन्नई और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज कर तालिका में चौथे स्थान पर है. टीम के नौ मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










