दिल्ली कैपिटल्स की छठी जीत पंजाब को पांच विकेट से हराया

Updated at : 20 Apr 2019 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स की छठी जीत पंजाब को पांच विकेट से हराया

नयी दिल्ली :कप्तान श्रेयस अय्यर (58*) और शिखर धवन (56) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को आइपीएल के एक मैच में पांच विकेट से हराकर छठी जीत दर्ज की. फिरोजशाह कोटला में खेले गये इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :कप्तान श्रेयस अय्यर (58*) और शिखर धवन (56) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को आइपीएल के एक मैच में पांच विकेट से हराकर छठी जीत दर्ज की. फिरोजशाह कोटला में खेले गये इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाये.

जवाब में दिल्ली ने पांच विकेट खोकर दो गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया. इस जीत के साथ मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गयी है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर मौजूद है. पंजाब की ओर से विलोन ने दो, जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिये. दिल्ली के दो बल्लेबाज रनआउट हुए. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 13 रन बनाकर, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेर एक रन बनाकर रनआउट हुए.

इससे पहले क्रिस गेल (69) की धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा. पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाये. गेल के अलावा पंजाब की तरफ से मंदीप सिंह ने 30 रन बनाये. वहीं, दिल्ली की तरफ से संदीप लामिछाने ने सबसे ज्यादा तीन, जबकि अक्षर पटेल और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट चटकाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola