पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की कमजारी हुई उजागर : हार के बाद बोले फ्लेमिंग

हैदराबाद : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद से छह विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की कमजोरी पहली बार उजागर हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा की जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करने वाली यह टीम […]
हैदराबाद : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद से छह विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की कमजोरी पहली बार उजागर हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा की जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करने वाली यह टीम इससे कैसे उबरती है.
चेन्नई की यह सत्र में सिर्फ दूसरी हार है और फ्लेमिंग ने कहा कि पिछली बार की चैम्पियन टीम एकजुट होकर खामियों को कम करने की कोशिश करेगी. फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, लंबे समय में यह पहली बार हुआ है जब हमारी कमजोरी इस तरह से उजागर हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी इससे कैसे निपटते हैं.
इसे भी पढ़ें…
अगला मैच खेल सकते हैं धौनी : रैना
उन्होंने कहा, हम अपनी हार का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करते है. हम उन पहलुओं का चयन करते है जहां कमी रही गयी और उस पर काम करते है. हमारी टीम में लचीलापन है. हम शुरुआती आठ में से सात मैच जीते और नौवें के नजीते के बारे में ज्यादा सोचे बिना खुद को प्रेरित करना होगा.
फ्लेमिंग ने कहा कि पीठ की दर्द से परेशान कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी को एहतियात के तौर पर टीम में शामिल नहीं किया गया था. उन्होंने कहा, कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद वह थोड़ी परेशानी में थे. इसलिए ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया. इस सत्र में हमें उनकी स्थिति को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है ताकि वह फिट रहे.
इसे भी पढ़ें…
धौनी के बगैर उतरी चेन्नई नहीं बन सकी सुपर किंग्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




