ePaper

धौनी पर सिर्फ 50% जुर्माना लगाने से भड़के बिशन सिंह बेदी, अधिकारियों को बताया ''डरपोक''

Updated at : 13 Apr 2019 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी पर सिर्फ 50% जुर्माना लगाने से भड़के बिशन सिंह बेदी, अधिकारियों को बताया ''डरपोक''

जयपुर : पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ‘डरपोक’ अधिकारियों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर आईपीएल मैच के दौरान मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिये 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया. बेदी ने ट्वीट किया, मीडिया ने धौनीके गुरुवार रात मैदान के अंदर आने […]

विज्ञापन

जयपुर : पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ‘डरपोक’ अधिकारियों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर आईपीएल मैच के दौरान मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिये 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया.

बेदी ने ट्वीट किया, मीडिया ने धौनीके गुरुवार रात मैदान के अंदर आने को अंपायरों के खिलाफ बेहद अपरिपक्व विरोध करार दिया है जिस पर मैं हैरान हूं.

मेरे लिये यह अबूझ पहेली है कि खेल पत्रकार गलती करने वाले स्थापित सितारों के खिलाफ ईमानदार अभिव्यक्ति करने से क्यों बचते हैं. यहां तक कि अधिकारियों का भी धौनी के प्रति डरपोक रवैया अपनाकर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बचकाना है. यह घटना चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच यहां खेले गये आईपीएल मैच के दौरान घटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola