ePaper

मुंबई के लिए राहत की खबर, अगले मैच में टीम से जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा

Updated at : 11 Apr 2019 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई के लिए राहत की खबर, अगले मैच में टीम से जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा

मुंबई : भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा पांव में चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेल पाये, लेकिन मुंबई इंडियन्स के उनके साथी कीरेन पोलार्ड ने कहा कि उन्हें केवल ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया और अगले मैच में वह वापसी कर सकते हैं. विश्व कप टीम […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा पांव में चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेल पाये, लेकिन मुंबई इंडियन्स के उनके साथी कीरेन पोलार्ड ने कहा कि उन्हें केवल ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया और अगले मैच में वह वापसी कर सकते हैं.

विश्व कप टीम चयन से पांच दिन पहले चोट के कारण रोहित मैदान पर नहीं उतरे. वह मंगलवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये थे. यह आईपीएल के 11 सत्रों में पहला अवसर है जबकि वह मैच में नहीं खेले.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2019: KKR ने चोटिल नोरत्जे की जगह इस खिलाड़ी को दी टीम में जगह

केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोचक जंग कल, आकर्षण का केंद्र होंगे दादा

रोहित की जगह मुंबई इंडियन्स की कप्तानी का दायित्व संभालने वाले पोलार्ड ने कहा, निश्चित तौर पर रोहित टीम का कप्तान है और केवल ऐहतियात के तौर पर उन्हें विश्राम दिया गया. उन्हें अगले मैच में वापसी करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2019: बढ़ी किंग्स इलेवन की परेशानी, छक्कों की बरसात करने वाले क्रिस गेल की पीठ में दर्द

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola