एसएससीबी, झारखंड और ओड़िशा जीते

Published at :16 Jul 2013 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
एसएससीबी, झारखंड और ओड़िशा जीते

पुणे : सेना खेल प्रबंधन बोर्ड (एसएससीबी), हाकी झारखंड और हाकी ओड़िशा ने तीसरी हाकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आज यहां जीत दर्ज की. एसएससीबी ने ग्रुप ई के मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण को 6-1 से हराया. यह उसकी लगातार तीसरी जीत है. हाकी झारखंड ने बंगाल हाकी संघ पर 12-2 से […]

विज्ञापन

पुणे : सेना खेल प्रबंधन बोर्ड (एसएससीबी), हाकी झारखंड और हाकी ओड़िशा ने तीसरी हाकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आज यहां जीत दर्ज की.

एसएससीबी ने ग्रुप ई के मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण को 6-1 से हराया. यह उसकी लगातार तीसरी जीत है. हाकी झारखंड ने बंगाल हाकी संघ पर 12-2 से शानदार जीत दर्ज की.

विजेता टीम की तरफ से दिवाकर राम ने हैट्रिक बनायी. हाकी ओड़िशा ने करीबी मुकाबले में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की टीम को 3-2 से हराया. झारखंड और ओड़िशा अंतिम आठ में जगह बनाने के लिये कल एक दूसरे का सामना करेंगे. ग्रुप ए में भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ को हाकी अरुणाचल पर वाकओवर मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola