अश्विन की हरकत शर्मनाक और निंदनीय : वार्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2019 1:13 PM
जयपुर :ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर और राजस्थान रायल्स के ब्रांड दूत शेन वार्न ने आईपीएल के मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करने वाले आर अश्विन की कड़ी निंदा करते हुए उनकी हरकत को शर्मनाक और खेलभावना के विपरीत करार दिया .बटलर आईपीएल के इतिहास में ‘मांकड़िग’ के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने. बटलर […]
जयपुर :ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर और राजस्थान रायल्स के ब्रांड दूत शेन वार्न ने आईपीएल के मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करने वाले आर अश्विन की कड़ी निंदा करते हुए उनकी हरकत को शर्मनाक और खेलभावना के विपरीत करार दिया .बटलर आईपीएल के इतिहास में ‘मांकड़िग’ के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने. बटलर कल उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिये बिना मांकड़िंग से आउट किया .उस समय रायल्स जीत की ओर बढती नजर आ रही थी लेकिन बटलर के आउट होने के बाद मैच का रूख बदल गया और टीम 14 रन से हार गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










