आज से सिर चढ़कर बोलेगा आइपीएल का रोमांच, चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में होगा मुकाबला

चेन्नई : क्रिकेट प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन खास होने जा रहा है, क्योंकि कल से हो रही है आइपीएल सीजन-12 की शुरुआत. आइपीएल सीजन 12 का पहला मैच महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शनिवार को खेला जायेगा. […]
चेन्नई : क्रिकेट प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन खास होने जा रहा है, क्योंकि कल से हो रही है आइपीएल सीजन-12 की शुरुआत. आइपीएल सीजन 12 का पहला मैच महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शनिवार को खेला जायेगा.
पिछले कई वर्षों से चेपॉक धौनी के लिए भाग्यशाली मैदान रहा है. इस स्टेडियम में रन बनाने के मामले में धौनी दूसरे नंबर पर रहे हैं, जबकि उन्हीं की टीम के सुरेश रैना पहले नंबर पर रहे हैं.
वहीं, मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खराब बात यह भी है कि धौनी का उनके खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आइपीएल के इस सीजन के अपने पहले घरेलू मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों की मदद करने का फैसला किया है.
12 मई को फाइनल
08 टीमें ले रही भाग
पुलवामा के शहीदों के सम्मान में नहीं होगा उद्घाटन समारोह
चेन्नई की टीम पहले मैच पूरी कमाई शहीद परिवार को करेगी दान
िरकॉर्ड
टॉप स्कोरर
सुरेश रैना
4985 रन
176 मैच | 172 पारी
सबसे अधिक विकेट
लसिथ मलिंगा
154 विकेट
110 मैच
सबसे अधिक चौका
गौतम गंभीर
491 चौके
154 मैच
सबसे अधिक छक्का
क्रिस गेल
292 छक्के
112 मैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










