स्टीव स्मिथ ने इस खिलाड़ी को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया

जयपुर : क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बताते हुए इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे. ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन स्मिथ गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद […]
जयपुर : क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बताते हुए इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे.
ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन स्मिथ गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी कर रहे हैं. स्मिथ ने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधी बातचीत में कहा , बटलर के साथ खेलना अद्भुत है. उसके साथ रहने से बल्लेबाजी आसान हो जाती है. वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से है.
राजस्थान की टीम 26 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहला मैच खेलेगी. स्मिथ ने कहा , रॉयल्स के साथ जयपुर में खेलने का यह पहला मौका है. उम्मीद है कि बड़ी तादाद में दर्शक आकर हमारा समर्थन करेंगे.
इसे भी पढ़ें…
वर्ल्डकप फाइनल में अगर पाक के साथ भिड़ंत हो, तो भारत को मैच छोड़ देना चाहिये : गंभीर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को दिया 11 करोड़ रुपये का मुआवजा
IPL में धौनी के साथ दो-दो हाथ करने के लिए कोहली तैयार, मैदान पर जमकर बहाया पसीना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










