फेडरर को हरा सोंगा फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में

पेरिस: छठी वरीयता प्राप्त जो विलफ्रेड सोंगा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में आज स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस तरह सोंगा ने फ्रांस का पुरुष चैंपियनशिप हासिल करने का 30 वर्ष का इंतजार पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढा दिया. 28 वर्षीय सोंगा […]
पेरिस: छठी वरीयता प्राप्त जो विलफ्रेड सोंगा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में आज स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.
इस तरह सोंगा ने फ्रांस का पुरुष चैंपियनशिप हासिल करने का 30 वर्ष का इंतजार पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढा दिया.
28 वर्षीय सोंगा ने फेडरर को 7-5, 6-3, 6-3 से हराकर पेरिस में पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. सोंगा को रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए अब चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन के डेविड फेरर की चुनौती का सामना करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










