हैट्रिक जमाने उतरेगा अर्जेटीना

Updated at : 25 Jun 2014 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
हैट्रिक जमाने उतरेगा अर्जेटीना

ग्रुप एफ : बोस्निया और ईरान को हरा चुकी मेसी की टीम के आगे नाईजीरिया की चुनौती पोटरे एलेग्रे : नाईजीरिया की टीम बुधवार को यहां वर्ल्ड कप फुटबॉल के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में जब पहले ही क्वालीफाई कर चुके अर्जेटीना से भिड़ेगी, तो उसका इरादा प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करना […]

विज्ञापन

ग्रुप एफ : बोस्निया और ईरान को हरा चुकी मेसी की टीम के आगे नाईजीरिया की चुनौती

पोटरे एलेग्रे : नाईजीरिया की टीम बुधवार को यहां वर्ल्ड कप फुटबॉल के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में जब पहले ही क्वालीफाई कर चुके अर्जेटीना से भिड़ेगी, तो उसका इरादा प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करना होगा. वहीं लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेटीना की टीम टूर्नामेंट जीत का हैट्रिक जमाने के इरादे से उतरेगी.

ग्रुप एफ के इस अंतिम मुकाबले के लिए लियोनल मेसी के हजारों प्रशंसकों के यहां पहुंचने की उम्मीद है. अफ्रीकी चैंपियन नाईजीरिया अगर बुधवार को होनेवाले मुकाबले को ड्रॉ भी करा लेता है, तो ग्रुप में दूसरे स्थान पर रह कर अंतिम 16 में प्रवेश कर जायेगा. पीटर ओडेमविंगी के गोल की मदद से बोस्निया-हर्जेगोविना को हरानेवाले नाईजीरिया ने वर्ल्ड कप में नौ मैचों के जीत के सूखे को समाप्त किया और उसके अभी चार अंक हैं.

अर्जेटीना की टीम ईरान और बोस्निया को हरा कर अपने दोनों मैच जीत कर छह अंक के साथ शीर्ष पर है. अफ्रीकी चैंपियन नाईजीरिया की टीम हालांकि हार के बावजूद अंतिम 16 में जगह बना सकती है, बशर्ते अल सल्वाडोर में ईरान बोस्निया को हराने में विफल रहे, लेकिन अगर ईरान 1-0 से जीत जाये व नाईजीरिया इसी अंतर से हार जाये तो फीफा को माथापच्ची करनी पड़ेगी.

– 03 जीत दर्ज कर चुकी है अर्जेटीना की टीम नाईजीरिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में हुए अब तक तीन मुकाबलों में.

– 08 गोल कर चुके हैं लियोनल मेसी अर्जेटीना के लिए खेले अपने पिछले सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola