साइना मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 3:27 PM

विज्ञापन

कुआलालम्पुर : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल हांगकांग की पुइ यिन यिप को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने 21-14, 21-16 से जीत दर्ज की. अब वह सत्र के पहले सुपर […]

विज्ञापन

कुआलालम्पुर : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल हांगकांग की पुइ यिन यिप को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई.

सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने 21-14, 21-16 से जीत दर्ज की. अब वह सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से खेलेगी.

इसे भी पढ़ें…

बैडमिंटन के लिए शानदार रहा 2018, साइना-सिंधू ने जीत के साथ किया साल का अंत

दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8-4 का रिकार्ड है. उसने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में भी ओकुहारा को हराया था. यह मुकाबला जीतने पर साइना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola