रेड डेविल्स प्री क्वार्टर में पहुंचे

Updated at : 23 Jun 2014 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
रेड डेविल्स प्री क्वार्टर में पहुंचे

छह अंक लेकर बेल्जियम ग्रुप एच में शीर्ष पर दक्षिण कोरिया की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रियो डि जेनेरियो : युवा फॉरवर्ड डिवोक ओरिजी ने अपने कोच मार्क विलमोट्स के दूसरे हाफ में उन्हें मैदान पर उतारने के फैसले को सही ठहराते हुए 88वें मिनट में गोल दागा, जिससे बेल्जियम ने रविवार […]

विज्ञापन

छह अंक लेकर बेल्जियम ग्रुप एच में शीर्ष पर

दक्षिण कोरिया की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर

रियो डि जेनेरियो : युवा फॉरवर्ड डिवोक ओरिजी ने अपने कोच मार्क विलमोट्स के दूसरे हाफ में उन्हें मैदान पर उतारने के फैसले को सही ठहराते हुए 88वें मिनट में गोल दागा, जिससे बेल्जियम ने रविवार को यहां माराकाना स्टेडियम में ग्रुप एच के मुकाबले में रुस को 1-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के अंतिम 16 राउंड में प्रवेश किया.

‘रेड डेविल्स’ बेल्जियम के लिए कोच फैबियो कापेलो की रुसी टीम के डिफेंस को तोड़ना बहुत मुश्किल हो रहा था, लेकिन अंत में जीत बेल्जियम की हुई और निर्धारित समय से दो मिनट पहले मिडफील्डर इडेन हजार्ड की मदद से ओरिजी ने शानदार गोल दागा.

19 वर्षीय ओरिजी बेल्जियम की ओर से विश्व कप में गोल करनेवाले सबसे युवा और टूर्नामेंट के इतिहास में अंतिम क्षण में गोल करनेवाले सातवें युवा फुटबॉलर बन गये. बेल्जियम छह अंक लेकर ग्रुप एच में शीर्ष पर रहने से अंतिम 16 राउंड में पहुंच गयी है, उसने शुरुआती मैच में अल्जीरिया को 2-1 से हराया था. रुस की टीम हालांकि अब भी टूर्नामेंट में बनी हुई है, लेकिन उसके अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद क्षीण हैं. उसे अंतिम मैच में अल्जीरिया को पराजित करने के अलावा अन्य परिणामों के भी अपने पक्ष में जाने की उम्मीद करनी होगी.

दोनों टीमों ने मैच के शुरू से शानदार खेला दिखाये. दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सका. जब लगने लगा कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, तभी मैच के 88वें मिनट में ओरिजी ने शानदार मूव बनाते हुए गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिला दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola