सेरेना फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में

पेरिस : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने दूसरा सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए गैरवरीय रुस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई. अपना एकमात्र फ्रेंच ओपन खिताब 2002 में जीतने वाली 15 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने 2009 की […]
पेरिस : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने दूसरा सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए गैरवरीय रुस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई. अपना एकमात्र फ्रेंच ओपन खिताब 2002 में जीतने वाली 15 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने 2009 की चैम्पियन कुज्नेत्सेवा को 6.1, 4.6, 6.3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई.
सेमीफाइनल में सेरेना का सामना गत उप विजेता इटली की पांचवीं वरीय सारा एरानी से होगा जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की चौथी वरीय एग्निएज्का रदवांस्का को सीधे सेटों में 6.4, 7.6 से हराया. सेरेना ने कुज्नेत्सोवा के खिलाफ तेज शुरुआत की और पहला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया लेकिन इसके बाद उन्हें अपनी सर्विस से जूझना पड़ा. उन्होंने दूसरे सेट के दौरान टूर्नामेंट में पहली बार अपनी सर्विस गंवाई. सेरेना ने इस सेट में तीन बार अपनी सर्विस गंवाते हुए रुसी खिलाड़ी को दूसरा सेट जीतकर 1.1 से बराबरी हासिल करने का मौका दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










