बैडमिंटन टूर्नामेंट : कश्यप और सौरभ हारे, कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्वांग्जू (कोरिया) : पारुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा को बुधवार को यहां पुरुष एकल के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया. दुनिया के पूर्व छठे नंबर के खिलाड़ी और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन कश्यप को एक घंटा और 19 […]

विज्ञापन

ग्वांग्जू (कोरिया) : पारुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा को बुधवार को यहां पुरुष एकल के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया.

विज्ञापन

दुनिया के पूर्व छठे नंबर के खिलाड़ी और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन कश्यप को एक घंटा और 19 मिनट चले मुकाबले में कोरिया के आठवें वरीय ली डोंग क्युन के खिलाफ 17-21 21-13 8-21 से हार का सामना करना पड़ा.

इस साल डच ओपन का खिताब जीतने वाले सौरभ को भी 50 मिनट चले कड़े मुकाबले में फिनलैंड एतु हेइनों के खिलाफ 13-21 21-12 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी.

कश्यप और सौरभ 12 दिसंबर से शुरू हो रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग में क्रमश: चेन्नई स्मैशर्स और अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola