जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स में इस्नर को हराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लंदन : नोवाक जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में जान इस्नर के खिलाफ 6-4 6-3 की आसान जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की. जोकोविच एटीपी फाइनल्स में रिकार्ड की बराबरी करने वाले छठे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने तीन बार इस्नर […]
विज्ञापन
लंदन : नोवाक जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में जान इस्नर के खिलाफ 6-4 6-3 की आसान जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की.
विज्ञापन
जोकोविच एटीपी फाइनल्स में रिकार्ड की बराबरी करने वाले छठे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने तीन बार इस्नर की सर्विस तोड़ी जबकि अपनी सर्विस पर एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं गंवाया.
उन्होंने सिर्फ छह सहज गलतियां की और अपनी सर्विस पर 86 प्रतिशत अंक जीते. गुगा कुएर्टन ग्रुप के एक अन्य मैच में लंदन के ओ2 एरेना में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मारिन सिलिच के खिलाफ लगातार छठी जीत दर्ज की. ज्वेरेव ने सिलिच को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन