टेनिस रैंकिंग : युकी भांबरी शीर्ष 100 से बाहर, प्रजनेश कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 146वीं रैंकिंग पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 4:55 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घुटने की चोट से उबर कर वापसी करने वाले युकी भांबरी सोमवार को जारी एटीपी की नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष 100 स्थान से बाहर हो गये. वहीं निंगबो चैलेन्जर में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रजनेश गुणेश्वरन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 146वें स्थान पर पहुंच गये. भांबरी को पिछले सप्ताह एंटवर्प में खेले गये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घुटने की चोट से उबर कर वापसी करने वाले युकी भांबरी सोमवार को जारी एटीपी की नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष 100 स्थान से बाहर हो गये. वहीं निंगबो चैलेन्जर में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रजनेश गुणेश्वरन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 146वें स्थान पर पहुंच गये.

भांबरी को पिछले सप्ताह एंटवर्प में खेले गये यूरोपीय ओपन में पहले दौर में बाहर होने का खामियाजा भुगतना पड़ा जो सात स्थानों के नुकसान के साथ 107वें स्थान पर पहुंच गये. वह 26 महीने के लंबे अंतराल के बाद इस साल अप्रैल में शीर्ष 100 रैंकिंग में पहुंचे थे.

बायें हाथ के प्रजनेश रविवार को निंगबो चैलेंजर के खिताबी मुकाबले को थॉमस फाबियानो से हार गये थे. इस प्रदर्शन के बाद वह रैंकिंग में 24 स्थान ऊपर चढ़ने में कामयाब रहे. इस टूर्नामेंट में फाबियानों से हारने वाले दूसरे भारतीय रामकुमार रामनाथन ने भी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है और वह 124वें स्थान पर है.

उनके बाद अन्य भारतीयों में सुमित नागल (312), साकेत माइनेनी (316) और अर्जुन काधे (356) का स्थान आता हैं. युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्न पहले की तरह 30वें स्थान पर बने हुये है. बोपन्ना के बाद शीर्ष 100 में शामिल अन्य भारतीयों में दिविज शरण (39), लिएंडर पेस (62), जीवन नेदुनचेझियान (75) और पूरव राजा (88) शामिल है. डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना एक बार फिर शीर्ष 200 में पहुंच गयी है.

उन्हें छह स्थानों का फायदा हुआ है जो अब 195वें स्थान पर है. करमन कौर थांडी पहले की तरह 215वें स्थान पर बराकरार है जबकि 19 साल की प्रांजला यादलापल्ली 60 पायदान ऊपर चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 280वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी.

यादलापल्ली ने हाल ही में एक बाद एक आईटीएफ 25000 अमेरिकी डालर वाले लाओस, नाईजीरिया का खिताब अपने नाम किया है. इस साल वह अब तक तीन एकल आईटीएफ खिताब जीत चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola