युवा ओलंपिक खेलों में भारत की ध्वजवाहक होंगी मनु भाकर

Updated at : 01 Oct 2018 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
युवा ओलंपिक खेलों में भारत की ध्वजवाहक होंगी मनु भाकर

नयी दिल्ली : युवा निशानेबाज मनु भाकर ब्यूनस आयर्स में छह से 18 अक्टूबर के बीच होने वाले तीसरे युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने यहां टीम की रवानगी के लिये आयोजित समारोह में घोषणा की कि 16 वर्षीय भाकर उदघाटन समारोह में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : युवा निशानेबाज मनु भाकर ब्यूनस आयर्स में छह से 18 अक्टूबर के बीच होने वाले तीसरे युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने यहां टीम की रवानगी के लिये आयोजित समारोह में घोषणा की कि 16 वर्षीय भाकर उदघाटन समारोह में भारतीय टीम की अगुवाई करेगी.

मनु ने कहा, यह मेरे लिये बड़ा सम्मान है. मैंने भारतीय दल का ध्वजवाहक बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था. भारत का 68 सदस्यीय दल कल अर्जेंटीना रवाना होगा. भारतीय दल में 46 खिलाड़ी शामिल हैं जो 13 खेलों में चुनौती पेश करेंगे. गोवा ओलंपिक संघ के सचिव गुरूदत्ता डी भक्त को दल प्रमुख बनाया गया है. इस समारोह में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और आईओए महासचिव राजीव मेहता ने भी हिस्सा लिया.

राठौड़ ने कहा, वे दिन अब गये जबकि भारतीय केवल भागीदारी के लिये बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते थे. मैं जानता हूं कि आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करोगे और देश के लिये पदक जीतने में सफल रहोगे. उन्होंने कहा, खेल पर अपना ध्यान बनाये रखना और अनुशासित रहना क्योंकि आप देश के दूत हो.

किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे देश की छवि धूमिल पड़े. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. युवा ओलंपिक में यह भारत का सबसे बड़ा दल है. हॉकी फाइव के सबसे अधिक 18 खिलाड़ी (पुरुष और महिला दोनों के नौ-नौ) शामिल हैं.

इसके अलावा भारत की तरफ से निशानेबाजी में चार, रिकर्व तीरंदाजी, बैडमिंटन, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती और रोइंग में दो-दो तथा मुक्केबाजी, जूडो और स्पोर्ट क्लाइबिंग में एक-एक खिलाड़ी भाग ले रहा है.

भाकर ने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीते थे. वह युवा ओलंपिक में पदक के दावेदारों में शामिल है. पदक के अन्य दावेदारों में राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता निशानेबाज मेहुली घोष, एशियाई खेलों के चैंपियन निशानेबाज सौरभ चौधरी और एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियन लक्ष्य सेन शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola