ePaper

यूएस ओपन : फेडरर और जोकोविच अंतिम-16 में, ज्वेरेव बाहर

Updated at : 02 Sep 2018 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
यूएस ओपन : फेडरर और जोकोविच अंतिम-16 में, ज्वेरेव बाहर

न्यूयार्क : पांच बार के विम्बलडन चैम्पियन रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-4, 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर यूएस ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की. दूसरी वरियता प्राप्त स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी ने किर्गियोस के खिलाफ नेट पर शानदार खेल और 51 विनर लगाकर चौंका दियाः किर्गियोस हालांकि पहले सेट […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : पांच बार के विम्बलडन चैम्पियन रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-4, 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर यूएस ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की.

दूसरी वरियता प्राप्त स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी ने किर्गियोस के खिलाफ नेट पर शानदार खेल और 51 विनर लगाकर चौंका दियाः किर्गियोस हालांकि पहले सेट के सातवें गेम में चार ब्रेक प्वाइंट में से एक को भी भुना लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.

फेडरर को यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में 13वीं बार जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जान मिलमैन से भिड़ना होगा. मिलमैन कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशिकिन को 6-4, 4-6, 6-1, 6-3 से शिकस्त देकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम-16 में पहुंचे हैं.

फेडरर अगर मिलमैन की चुनौती से पार पा लेते है तो क्वार्टरफाइनल में उनका समाना विम्बलडन के मौजूदा विजेता नोवाक जोकोविच से हो सकता है. यूएस ओपन खिताब 2011 और 2015 में जीतने वाले जोकोविच ने रिचर्ड गास्केट को 6-2, 6-3, 6-3 से हराया.

अंतिम-16 में उनका सामना पुर्तगाल के जोआओ सोउसा से होगा. सोउसा ने फ्रांस के लुकास पोयूइल्ले को 7-6 , 4-6, 7-6 , 7-6 से हराया. चौथे वरियता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हालांकि उलटफेर का शिकार होना पड़ा. जर्मनी के 21 साल के इस खिलाड़ी को हमवतन फिलिप कोलश्राइबर ने 6-4, 6-4, 5-7, 6-1 से पराजित किया.

प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 2014 के उपविजेता केइ निशिकोरी से होगा. जापान के निशिकोरी ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को 6-4, 6-4, 5-7, 6-1 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola