Asiad 2018 : पुरुष हॉकी में भारत ने जापान को 8-0 से रौंदा, सेफा में पहुंचने के करीब

Updated at : 24 Aug 2018 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
Asiad 2018 : पुरुष हॉकी में भारत ने जापान को 8-0 से रौंदा, सेफा में पहुंचने के करीब

जकार्ता : गत चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष हाॅकी स्पर्धा में जापान को 8-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने अभी तक तीन मैचों में 51 गोल दागे हैं, उसने पूल ए के पिछले मैचों में इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद हांगकांग को 26-0 […]

विज्ञापन

जकार्ता : गत चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष हाॅकी स्पर्धा में जापान को 8-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने अभी तक तीन मैचों में 51 गोल दागे हैं, उसने पूल ए के पिछले मैचों में इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद हांगकांग को 26-0 से शिकस्त दी थी.

ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने 17वें और 37वें मिनट में और मंदीप सिंह ने 32वें और 56वें मिनट में दो-दो गोल किये. एसवी सुनील ने सातवें, दिलप्रीत सिंह ने 12वें, आकाशदीप सिंह ने 45वें और विवेक सागर प्रसाद ने 47वें मिनट में गोल दागे. दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय टीम अब 14वीं रैंकिंग पर काबिज कोरिया से खेलेगी और फिर पूल लीग का समापन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए जापानी गोल में हमले बोले. टीम ने दूसरे ही मिनट में प्रयास किया, लेकिन सुरेंदर कुमार के क्रास पर दिलप्रीत का डिफ्लेक्शन शाॅट वाइड चला गया.

गत चैंपियन को हालांकि गोल के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा और आकाशदीप ने रिवर्स हिट पास दिया और सुनील ने आसानी से इसे नेट में पहुंचा दिया. इसके बाद दिलप्रीत ने पांच मिनट बाद स्कोर दोगुना किया. भारतीय टीम पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलने का मौका चूक गयी जिसके बाद जापान ने पहला प्रयास किया, लेकिन इसमें विफल रहे. केंटा तनाका ने दायीं ओर से प्रयास किया, लेकिन सतर्क भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इस शाॅट को रोका. दूसरे क्वार्टर में भारत 2-0 से बढ़त बनाये थी और रूपिंदर ने 17वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर इसे 3-0 कर दिया. जापानी टीम गोल हासिल करने को जूझती रही और भारत के दो प्रयासों को विफल कर दिया.

भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर पर मौका गंवा दिया, लेकिन दो मिनट बाद अमित रोहिदास ने मंदीप को गोल करने के लिए मदद की और स्कोर 4-0 हो गया. भारत को तब पेनल्टी स्ट्रोक मिला जब विवेक को सर्कल के अंदर जापानी डिफेंडर ने बाधा पहुंचायी और रूपिंदर ने इस स्पाट को गोल में बदलने में जरा गलती नहीं की. भारत ने जापान पर दबाव बनाये रखा और जल्द ही पांचवां पेनल्टी कार्नर हासिल किया, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके. आकाशदीप, विवेक और मंदीप ने बाद में मैदानी गोल किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola