माही रेसिंग टीम का शानदार प्रदर्शन जारी

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
माही रेसिंग टीम का शानदार प्रदर्शन जारी

नयी दिल्ली: महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने यदि आईपीएल में अच्छी जीत दर्ज कर रही है तो इस स्टार क्रिकेटर की माही रेसिंग टीम ने विश्व सुपरस्पोर्ट बाइक चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. माही रेसिंग टीम के ड्राइवरों ने हालैंड के आसेन में आज दूसरा और तीसरा स्थान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने यदि आईपीएल में अच्छी जीत दर्ज कर रही है तो इस स्टार क्रिकेटर की माही रेसिंग टीम ने विश्व सुपरस्पोर्ट बाइक चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है.

माही रेसिंग टीम के ड्राइवरों ने हालैंड के आसेन में आज दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. मौजूदा विश्व चैंपियन कीनन सोफोग्लु ने दूसरे स्थान से शुरुआत की और वह आखिर में दूसरे स्थान पर रहे. वह योकनिच मोटरस्पोर्ट के विजेता रहे सैम लोवेस से केवल 0.26 सेकेंड पीछे रहे.

एरागोन में पिछली रेस के विजेता फैबियन फोरेट ने तीसरा स्थान हासिल किया जिससे उन्होंने ओवरआल तालिका में 54 अंक के साथ अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है. फोरेट अब तक की तीनों रेस में शीर्ष चार में रहे हैं. उन्होंने ओवरआल तालिका में वीडी मार्क पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है. ऑस्ट्रेलिया के फिलिप आइलैंड में पहली रेस जीतने वाले सोफोग्लु 45 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola