ePaper

चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से रौंदा, लगातार दूसरी जीत

Updated at : 24 Jun 2018 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से रौंदा, लगातार दूसरी जीत

ब्रेडा (नीदरलैंड) : भारत ने ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में रविवार को यहां लगातार दूसरी जीत दर्ज की. भारत ने दोनों गोल दूसरे क्वार्टर में किये. हरमनप्रीत सिंह ने 17 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर टीम का खाता खोला जबकि मनदीप सिंह ने 28 वें मिनट […]

विज्ञापन

ब्रेडा (नीदरलैंड) : भारत ने ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में रविवार को यहां लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

भारत ने दोनों गोल दूसरे क्वार्टर में किये. हरमनप्रीत सिंह ने 17 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर टीम का खाता खोला जबकि मनदीप सिंह ने 28 वें मिनट में गोल दागकर इस बढ़त को दोगुना कर दिया.

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना के लिए ड्रैगफ्लिकर गोंजालो पेइलाट ने 30 वें मिनट में गोल किया. भारत ने शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा था. टीम का अगला मुकाबला विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से 27 जून को है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola