फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ ''सेक्स'' का प्रचार करने वाले विज्ञापन पर बर्गर किंग ने माफी मांगी

मास्को : विश्व कप के दौरान फुटबॉल खिलाड़ियों से गर्भवती होने वाली रूसी महिलाओं को मुफ्त बर्गर देने के अपने आनलाइन विज्ञापन पर बर्गर किंग ने माफी मांगी है. फेसबुक के स्थानीय प्रतिद्वंद्वी वीके पर इस फास्टफूड शृंखला के अकाउंट पर विज्ञापन में कहा गया था कि रूस को कुछ अच्छे ‘ फुटबॉल जीन्स ‘ […]
मास्को : विश्व कप के दौरान फुटबॉल खिलाड़ियों से गर्भवती होने वाली रूसी महिलाओं को मुफ्त बर्गर देने के अपने आनलाइन विज्ञापन पर बर्गर किंग ने माफी मांगी है.
फेसबुक के स्थानीय प्रतिद्वंद्वी वीके पर इस फास्टफूड शृंखला के अकाउंट पर विज्ञापन में कहा गया था कि रूस को कुछ अच्छे ‘ फुटबॉल जीन्स ‘ का फायदा मिल सकता है. बर्गर किंग ने कहा , सामाजिक सरोकार मुहिम के तहत बर्गर किंग उन महिलाओं को इनाम दे रहा है जो फुटबॉल सितारों से गर्भवती होंगी.
इसमें कहा गया, हर महिला को 45000 डालर और जिंदगी भर व्हूपर बर्गर मुफ्त मिलेंगे. अच्छे फुटबॉल जीन्स लेने पर ये महिलायें भविष्य में रूस को अच्छे फुटबॉलर दे सकेंगी. बर्गर किंग ने सोशल और अंतराष्ट्रीय मीडिया में हंगामा होने पर विज्ञापन वापिस ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




