महिला हॉकी : भारत ने चीन को हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

डोंघाइ सिटी ( दक्षिण कोरिया ) : भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखते चीन को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. भारत के लिये वंदना कटारिया ने चौथे और 11 वें मिनट में गोल किया जबकि गुरजीत कौर ने पेनल्टी कार्नर पर 59 वें मिनट में […]
डोंघाइ सिटी ( दक्षिण कोरिया ) : भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखते चीन को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
भारत के लिये वंदना कटारिया ने चौथे और 11 वें मिनट में गोल किया जबकि गुरजीत कौर ने पेनल्टी कार्नर पर 59 वें मिनट में गोल करके भारत को आठवीं रैकिंग वाली चीन टीम पर जीत दिलायी. चीन के लिये एकमात्र गोल वेन डान ने 15 वें मिनट में किया.
भारत अब दो मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर है. विश्व रैंकिंग में 10 वें स्थान पर काबिज भारत का सामना अब मलेशिया से होगा. मलेशियाई टीम ने दूसरे मैच में जापान को 3-2 से मात दी. इससे पहले भारत ने पहले मैच में जापान को 4-1 से शिकस्त दी थी.
इस टूर्नामेंट के जरिये शोर्ड मारिन ने महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी की है. वह पिछले सात महीने तक पुरुष टीम के साथ थे लेकिन गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक नहीं जीत पाने के बाद उन्हें फिर महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




