ePaper

दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार को फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

Updated at : 14 May 2018 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार को फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

पेरिस : पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबालर नेमार को फ्रांस का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्होंने ट्रांसफर को लेकर लग रही अटकलों को खारिज कर दिया. चोट के कारण वह पिछले तीन महीने से टीम से बाहर है. दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार ने पीएसजी के लिए 20 लीग मैचों […]

विज्ञापन

पेरिस : पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबालर नेमार को फ्रांस का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्होंने ट्रांसफर को लेकर लग रही अटकलों को खारिज कर दिया. चोट के कारण वह पिछले तीन महीने से टीम से बाहर है. दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार ने पीएसजी के लिए 20 लीग मैचों में 19 गोल किये हैं.

उन्हें फरवरी में पैर में चोट लगी थी. उसके बाद से वह मैदान से बाहर है और इस महीने की शुरूआत में ही लौटे हैं. ऐसी अटकलें लगायी जा रही है कि वह एक सत्र के बाद ही क्लब छोड़ सकते हैं. नेमार ने कहा ,‘ मैं इस सत्र से बहुत खुश हूं. यह सम्मान की बात है. अपने साथी खिलाड़ियों के बिना मैं कभी यह पुरस्कार नहीं पा सकता था. जब भी ट्रांसफर विंडो आती है तो अटकलें लगने लगती है. मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola