रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व के नंबर एक निशानेबाज बने

नयी दिल्ली : विश्व रिकार्डधारक शहजार रिजवी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर पहुंच गये हैं. भारतीय वायुसेना के इस निशानेबाज ने मार्च में मैक्सिको के गुआडलाराजा में पहले आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल्स में 242.3 के विश्व रिकार्ड स्कोर के साथ […]
नयी दिल्ली : विश्व रिकार्डधारक शहजार रिजवी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर पहुंच गये हैं.
भारतीय वायुसेना के इस निशानेबाज ने मार्च में मैक्सिको के गुआडलाराजा में पहले आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल्स में 242.3 के विश्व रिकार्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने कोरिया के चांगवान में हाल में समाप्त हुए दूसरे विश्व कप में रजत पदक हासिल किया जिससे वह पुरुष दस मीटर एयर पिस्टल में नंबर एक निशानेबाज बनने में सफल रहे.
रिजवी के अलावा नौ भारतीय निशानेबाजी ओलंपिक की 15 निशानेबाजी स्पर्धाओं में से छह में शीर्ष दस में शामिल हैं. गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल में छठे स्थान पर हैं. रवि कुमार और दीपक कुमार पुरुषों के दस मीटर एयर राइफल में क्रमश: चौथे और नौवें स्थान पर हैं.
अखिल शेरोन और संजीव राजपूत पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में क्रमश: चौथे और आठवें स्थान पर हैं. महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनु भाखर चौथी जबकि मेहुली घोष सातवें स्थान पर हैं. अंजुम मोदगिल महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में आठवें स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




