VIDEO : एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : विनेश ने रजत और संगीता ने जीता कांस्य पदक

Published at :03 Mar 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : विनेश ने रजत और संगीता ने जीता कांस्य पदक

sएशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में फोगाट परिवार का जलवा जारी है. चैम्पियनशिप के तीसरे दिन विनेश फोगाट ने 50 किलो वर्ग में रजत पदक और संगीता फोगाट ने 59 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीत कर भारत की झोली में दो और पदक डाल दिया है. फाइनल में जगह बनाने के लिए विनेश ने एशियाई चैंपियन […]

विज्ञापन

sएशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में फोगाट परिवार का जलवा जारी है. चैम्पियनशिप के तीसरे दिन विनेश फोगाट ने 50 किलो वर्ग में रजत पदक और संगीता फोगाट ने 59 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीत कर भारत की झोली में दो और पदक डाल दिया है.

फाइनल में जगह बनाने के लिए विनेश ने एशियाई चैंपियन रह चुकी जापान की युकी इरी को हराया. परन्तु फ़ाइनल में विनेश ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवाते हुए चीन की चुन ले से 2 के मुकाबले 3 अंक से हार गयी. उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

भारत को दूसरा पदक 19 वर्षीय संगीता ने अपनी कोरीआई प्रतिद्वंद्वी जिय उंऊम को कांस्य पदक के मुकाबले में 9-4 से हरा कर दिलाया. भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola