निशिकोरी ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटे, जोकोविच का खेलना भी तय नहीं

Published at :04 Jan 2018 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
निशिकोरी ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटे, जोकोविच का खेलना भी तय नहीं

मेलबर्न : जापान के चोटिल स्टार केई निशिकोरी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए जबकि नोवाक जोकोविच ने कहा है कि वह खेलने पर फैसला करने से पहले प्रदर्शनी मैच खेलेंगे. जोकोविच की कोहनी में चोट लगी थी जिसके कारण वह प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं. एशिया के नंबर एक खिलाड़ी निशिकोरी ने सिनसिनाटी […]

विज्ञापन

मेलबर्न : जापान के चोटिल स्टार केई निशिकोरी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए जबकि नोवाक जोकोविच ने कहा है कि वह खेलने पर फैसला करने से पहले प्रदर्शनी मैच खेलेंगे. जोकोविच की कोहनी में चोट लगी थी जिसके कारण वह प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं.

एशिया के नंबर एक खिलाड़ी निशिकोरी ने सिनसिनाटी में अभ्यास के दौरान दायीं कलाई में चोट लगने के बाद पिछले अगस्त से प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेला है. निशिकोरी ने कहा कि वह अब भी ग्रैंडस्लैम के कड़े अभियान के लिए तैयार नहीं हैं. मेलबर्न में 15 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंडस्लैम के संदर्भ में निशिकोरी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए दुख है कि मैं इस साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में नहीं खेल पाऊंगा.

उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया ओपन मेरा पसंदीदा ग्रैंडस्लैम है.. यह मेरा घरेलू ग्रैंडस्लैम है. दूसरी तरफ जुलाई में दायीं कोहनी में चोट के कारण विंबडलन क्वार्टर फाइनल से हटने के बाद से जोकोविच नहीं खेले हैं. वह इससे पहले अबु धाबी में प्रदर्शनी मैच और कतर ओपन से हट चुके हैं. वह अगले हफ्ते मेलबर्न में कूयोंग क्लासिक और फिर यहीं टाई ब्रेक टेंस टूर्नामेंट में खेलकर अपनी चोट को परखेंगे.
बारह बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ने आज अपनी वेबसाइट पर कहा, नोवाक ऑस्ट्रेलिया जा रहा है जहां वह दो प्रदर्शनी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा. उन्होंने कहा, इन दो प्रतियोगिताओं के बाद सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन में उसके खेलने पर फैसला किया जाएगा जहां वह छह बार चैंपियन बना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola