ePaper

शीतकालीन ओलंपिक को लेकर दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच हो सकती है हाई लेवल मीटिंग

Updated at : 02 Jan 2018 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
शीतकालीन ओलंपिक को लेकर दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच हो सकती है हाई लेवल मीटिंग

सोल : उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेने की संभावना जताने के बाद दक्षिण कोरिया ने आज प्योंगयांग के साथ नौ जनवरी को शीर्ष स्तर की बातचीत का प्रस्ताव रखा. किम ने नये साल पर अपने वार्षिक भाषण में बातचीत और दक्षिण कोरिया में होने वाले शीतकालीन […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेने की संभावना जताने के बाद दक्षिण कोरिया ने आज प्योंगयांग के साथ नौ जनवरी को शीर्ष स्तर की बातचीत का प्रस्ताव रखा.

किम ने नये साल पर अपने वार्षिक भाषण में बातचीत और दक्षिण कोरिया में होने वाले शीतकालीन खेलों में हिस्सा लेने में रचि दिखाई. दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री चो म्योंग ग्योंग ने कहा कि सोल उत्तर कोरिया के साथ किसी भी समय और स्थान पर बातचीत की अपनी इच्छा को दोहराता है.

ग्योंग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हम उम्मीद करते हैं कि दक्षिण और उत्तर आमने सामने बैठकर उत्तर कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के प्योंगचांग खेलों में हिस्सा लेने और सामूहिक हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं जिससे कि अंतर कोरिया संबंधों में सुधार हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola