मिल्खा ने भारत-पाक के बीच खेल बहाल करने की वकालत की

Published at :17 Dec 2017 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
मिल्खा ने भारत-पाक के बीच खेल बहाल करने की वकालत की

पटना : महान धावक मिल्खा सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेलों को बहाल करने की वकालत करते हुए कहा कि खेल दोस्ती बढ़ाते हैं और खेलों के लिए हमारी टीमें वहां जानी और उनकी टीमें यहां आनी चाहिए. यहां हाफ मैराथन की हरी झंड़ी दिखाकर शुरुआत करते हुए मिल्खा ने कहा कि मैं […]

विज्ञापन

पटना : महान धावक मिल्खा सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेलों को बहाल करने की वकालत करते हुए कहा कि खेल दोस्ती बढ़ाते हैं और खेलों के लिए हमारी टीमें वहां जानी और उनकी टीमें यहां आनी चाहिए.

यहां हाफ मैराथन की हरी झंड़ी दिखाकर शुरुआत करते हुए मिल्खा ने कहा कि मैं पाकिस्तान और भारत ये यही कहूंगा कि ठीक ढंग से प्यार से रहें तो अच्छा रहेगा और जितना खेल हम खेले उससे सीखा कि खेल दोस्ती बढ़ाते हैं. हमारी टीमें वहां जानी और उनकी टीमें यहां आनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मिल्खा ने कहा, मैं मोदी जी के बारे में यही कहता हूं कि अच्छा है कि वह दुनिया के हर देश के साथ दोस्ती रखना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि भारत की गरीबी दूर हो. वह कोशिश कर रहे हैं कि हर गरीब को रोटी, घर एवं नौकरी मिले. पटना की पहली हाफ मैराथन दौड़ में करीब 4000 लोगों ने भाग लिया.

इस दौड़ में पटना प्रमंडल आयुक्त आनंद किशोर सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुई. इस मैराथन में चार और 10 किलोमीटर की रन फोर फन और 21.2 किलोमीटर की हाफ मैराथन का आयोजन किया शामिल किया गया और इसकी टैगलाइन रन फोर बिहार थी. इस मैराथन का आयोजन मुंबई की ईएलएएमएआई एंटरप्राइजेज द्वारा प्रोटोन स्पोर्ट्स के सहयोग से किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola