समुद्र की तेज लहर में बह गयी भारतीय महिला फुटबॉलर, मौत

नयी दिल्ली : गैर मान्यता प्राप्त पैसिफिक स्कूल खेलों में भाग लेने के लिये ऑस्ट्रेलिया गयी दिल्ली की 15 वर्षीय महिला फुटबॉलर की सोमवार को एडिलेड में ग्लेनेग समुद्री तट पर डूबने से मौत हो गयी. भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह स्कूली छात्रा नितिशा नेगी उन […]
नयी दिल्ली : गैर मान्यता प्राप्त पैसिफिक स्कूल खेलों में भाग लेने के लिये ऑस्ट्रेलिया गयी दिल्ली की 15 वर्षीय महिला फुटबॉलर की सोमवार को एडिलेड में ग्लेनेग समुद्री तट पर डूबने से मौत हो गयी. भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह स्कूली छात्रा नितिशा नेगी उन पांच भारतीय फुटबॉलरों में शामिल थी जो रविवार को तेज लहर में बह गयी थी.
खेल समाप्त होने के बाद ये सभी लड़कियां समुद्र तट पर गयी थी. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की अगुवाई वाली एसजीएफआई ने छह खेलों में अंडर-18 की टीमें उतारी थी. इन खेलों में हॉकी, फुटबॉल और साफ्टबॉल भी शामिल था. इसका आयोजन ऑस्ट्रेलियाई सरकार और ऑस्ट्रेलियाई स्कूल खेल ने किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




