हॉकी विश्व लीग : अर्जेंटीना और जर्मनी सेमीफाइनल में

भुवनेश्वर : जर्मनी ने पूर्व चैम्पियन नीदरलैंड को रोमांचक शूटआउट में 4-3 से हराकर हॉकी विश्व लीग फाइनल के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया. जबकि दुनिया की नंबर एक टीम अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. सेमीफाइनल में भारत का सामना शुक्रवार को अर्जेंटीना से और जर्मनी का नौ दिसंबर को […]
भुवनेश्वर : जर्मनी ने पूर्व चैम्पियन नीदरलैंड को रोमांचक शूटआउट में 4-3 से हराकर हॉकी विश्व लीग फाइनल के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया. जबकि दुनिया की नंबर एक टीम अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी.
सेमीफाइनल में भारत का सामना शुक्रवार को अर्जेंटीना से और जर्मनी का नौ दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा. शुक्रवार को इंग्लैंड और नीदरलैंड क्लासीफिकेशन मैच में खेलेंगे. पहले सत्र की विजेता नीदरलैंड और जर्मनी का स्कोर निर्धारित समय तक 3-3 से बराबर था. जर्मनी के लिये जूलियस मेयेर्स ( 12वां) , स्टेब कोंस्टेंटिन (41वां) और फ्लोरियन फुच ( 34वां ) ने गोल दागे जबकि नीदरलैंड के लिये मिर्को प्रूजर ( 21 और 60वां ) और ब्योर्न केलेरमैन ( 27) ने गोल दागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




