जब सानिया से विराट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दिया ये जवाब...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2017 2:33 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देती रहती हैं, इसी क्रम में जब उनके एक फैन ने उनसे विराट कोहली के बारे में पूछा और कहा कि जवाब एक शब्द में दें, तो सानिया ने लिखा-चैंपियन. सानिया मिर्जा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने […]
विज्ञापन
भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देती रहती हैं, इसी क्रम में जब उनके एक फैन ने उनसे विराट कोहली के बारे में पूछा और कहा कि जवाब एक शब्द में दें, तो सानिया ने लिखा-चैंपियन.
What a champ @imVkohli #Sananswers https://t.co/EBNioIQGXF
— Sania Mirza (@MirzaSania) December 6, 2017
सानिया मिर्जा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने पर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी का नाम लिया. सानिया ने कई सवालों के जवाब बहुत ही रोचक अंदाज में दिये. उन्होंने बताया कि जब उनके पति मैच खेलते हैं, तो वह उनका मैच देखती हैं.
Unfortunately I am such a bad cook 😂🤷🏽♀️ #Sananswers https://t.co/9wB1iX0l3N
— Sania Mirza (@MirzaSania) December 6, 2017
सानिया ने एक सवाल के जवाब में अपने हॉबीज के बारे में बताया और यह भी बताया कि अगर उनके सामने सिंगिंग और डांसिंग का अॅाफर हो तो वे सिंगिंग करना पसंद करेंगी. सानिया को कॉफी बहुत पसंद है और वो कहती हैं कि वे पूरे दिन कॉफी पी सकती हैं. सानिया ने बताया कि वह बहुत अच्छी कुक नहीं हैं, लेकिन अॅामलेट बना लेती हैं. सानिया को हैदराबाद में सबसे अच्छी जगह अपना घर लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




