5 बार की वर्ल्ड चैंपियन मेरी कॉम ने छोड़ा मुक्केबाजी की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक का पद

Published at :01 Dec 2017 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
5 बार की वर्ल्ड चैंपियन मेरी कॉम ने छोड़ा मुक्केबाजी की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक का पद

नयी दिल्ली : खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के यह स्पष्ट करने के बाद कि कोई भी सक्रिय खिलाड़ी खेलों में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नहीं हो सकता, पांच बार की विश्व चैंपियन एम सी मेरीकाम ने मुक्केबाजी में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया. पिछले महीने पांचवां एशियाई चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतने वाली मेरीकाम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के यह स्पष्ट करने के बाद कि कोई भी सक्रिय खिलाड़ी खेलों में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नहीं हो सकता, पांच बार की विश्व चैंपियन एम सी मेरीकाम ने मुक्केबाजी में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया. पिछले महीने पांचवां एशियाई चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतने वाली मेरीकाम ने कहा, ‘मैनें दस दिन पहले ही खेलमंत्री से बात करने के बाद राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया. मैने यह पद मांगा नहीं था, मुझसे इस पद को ग्रहण करने के लिये कहा गया था.’

उन्होंने कहा, ‘मैनें तत्कालीन खेल सचिव इंजेती श्रीनिवास से उस समय पूछा भी था कि सक्रिय खिलाडि़यों को पर्यवेक्षक नहीं बनाने के बारे में क्या नियम है. उस समय मुझे बताया गया कि मैं यह पद स्वीकार कर लूं. मैनें मंत्रालय के आग्रह पर ऐसा किया और मैं किसी अनावश्यक विवाद में नहीं पड़ना चाहती. जब मैनें वह पद मांगा ही नहीं था.

तत्कालीन खेलमंत्री विजय गोयल ने मार्च में 12 राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये थे, जिनमें मेरीकाम एक थी. इस सूची में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, दोहरे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, मुक्केबाज अखिल कुमार शामिल थे. सुशील और मेरीकाम अभी भी सक्रिय खिलाड़ी हैं, जबकि अखिल अब अमैच्योर मुक्केबाज नहीं हैं.

मेरीकाम ने कहा, ‘मेरी इसमें कभी भी रुचि नहीं थी, लेकिन मैने मंत्रालय के आग्रह पर इसे स्वीकार किया. मेरे पास करने के लिये बहुत कुछ है. मुझे कोई मलाल नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola