ePaper

भारतीय हॉकी टीम के लिए खुशखबरी, चोट से उबरे ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह

Updated at : 29 Nov 2017 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम के लिए खुशखबरी, चोट से उबरे ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह

भुवनेश्वर : चोट से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने कहा कि डिफेंस उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और वह यहां एक दिसंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व लीग फाइनल में नये सिरे से शुरुआत करेंगे. दाहिने पैर में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण छह महीने तक बाहर रहे […]

विज्ञापन
भुवनेश्वर : चोट से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने कहा कि डिफेंस उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और वह यहां एक दिसंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व लीग फाइनल में नये सिरे से शुरुआत करेंगे.
दाहिने पैर में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण छह महीने तक बाहर रहे रुपिंदर ने कहा , मेरे लिये यह नयी शुरुआत है. मैं काफी समय बाद खेल रहा हूं और मेरा इरादा मैदान पर ऊर्जा का संचार करना है. भारत के पहले अभ्यास मैच में रुपिंदर ने ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ पेनल्टी कार्नर पर दो और पेनल्टी स्ट्रोक पर एक गोल किया. उन्होंने कहा , मैने इस दौरान कई नयी चीजें सीखी और सबसे बड़ा बदलाव यह है कि मैच को किस नजरिये से लेता हूं.
उन्होंने कहा , मैं मैच में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहता हूं. मैने इस पल का बड़ा संयम के साथ इंतजार किया और अब खेलने को बेताब हूं. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत ने 1-1 ये ड्रा खेला. रुपिंदर ने कहा , निजी तौर पर डिफेंस मेरी प्राथमिकता है क्योंकि अगर आपने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच देखा होगा तो हम पेनल्टी कार्नर नहीं बना सके थे.
उन्होंने कहा , मेरा मानना है कि डिफेंस से मैच जीते जाते हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ डिफेंडर ही गोलपोस्ट बचाते हैं बल्कि पूरे 11 खिलाड़ी बचाते हैं.हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम गोल नहीं गंवाये और इसी पर हमारा फोकस होगा. रुपिंदर ने कहा कि अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिलाफ मैचों से टीम प्रतिस्पर्धा के रंग में आ गई है. उन्होंने कहा , शारीरिक और मानसिक रुप से टूर्नामेंट और प्रतिस्पर्धा को महसूस करना जरुरी है. हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से पूर्व कई बारीकियों पर काम कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola