राष्ट्रमंडल हॉकी के पहले मैच में होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत

Published at :28 Nov 2017 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल हॉकी के पहले मैच में होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत

कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) : पिछली रजत पदक विजेता भारतीय टीम 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार एशियाई चैम्पियन भारत कमोबेश आसान पूल बी में है जिसमें पाकिस्तान, पिछली बार की कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड, मलेशिया और […]

विज्ञापन

कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) : पिछली रजत पदक विजेता भारतीय टीम 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार एशियाई चैम्पियन भारत कमोबेश आसान पूल बी में है जिसमें पाकिस्तान, पिछली बार की कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड, मलेशिया और वेल्स हैं.

पांच बार की चैम्पियन मेजबान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और स्काटलैंड पूल ए में हैं. भारतीय टीम सात अप्रैल को पाकिस्तान से पहला मैच खेलेगी. इसके बाद वेल्स (आठ अप्रैल), मलेशिया (10 अप्रैल) और इंग्लैंड (11अप्रैल) से मैच है.

भारतीय महिला हाकी टीम को पूल ए में मौजूदा रजत पदक विजेता इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और वेल्स के साथ रखा गया है. मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्काटलैंड, कनाडा और घाना पूल बी में है. भारतीय महिला टीम पांच अप्रैल को वेल्स से खेलेगी. इसके बाद मलेशिया (छह अप्रैल), इंग्लैंड (आठ अप्रैल) और दक्षिण अफ्रीका (10 अप्रैल) से खेलना है.
पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेलों में पांचों बार खिताब जीत चुका है. एशियाई चैम्पियन भारत पिछले दो बार रजत पदक विजेता रहा है. महिला वर्ग में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को अपनी सरजमीं पर खेलने का फायदा मिलेगा. महिला और पुरुष दोनों वर्ग में हर पूल से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जबकि बाकी क्लासीफिकेशन मैच खेलेंगी. महिला सेमीफाइनल 12 अप्रैल को और पुरुष वर्ग का 13 अप्रैल को होगा. कांस्य पदक के मुकाबले 14 अप्रैल को खेले जायेंगे. राष्ट्रमंडल खेल पांच से 14 अप्रैल तक आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जाने हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola