राफेल नडाल ने फ्रांस की खेलमंत्री पर मानहानि का मुकदमा ठोंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेरिस : राफेल नडाल ने फ्रांस की खेलमंत्री रोसलिन बाकलोट पर एक लाख यूरो का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है जिन्होंने उन पर डोप टेस्ट से बचने का बहाना बनाने का आरोप लगाया था. क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया एहसास, 9 टीमों की टेस्ट और 13 टीमों की वनडे लीग शुरू करेगी ICC नडाल […]
विज्ञापन
पेरिस : राफेल नडाल ने फ्रांस की खेलमंत्री रोसलिन बाकलोट पर एक लाख यूरो का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है जिन्होंने उन पर डोप टेस्ट से बचने का बहाना बनाने का आरोप लगाया था.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया एहसास, 9 टीमों की टेस्ट और 13 टीमों की वनडे लीग शुरू करेगी ICC
नडाल ने बाकलोट पर मुकदमा ठोका है जो 2007 से 2010 के बीच खेलमंत्री थी. उन्होंने मार्च 2016 में फ्रेंच टीवी पर यह टिप्पणी की. उन्होंने आरोप लगाया था कि नडाल ने 2012 में चोट का दिखावा किया था ताकि डोप टेस्ट से बच सके.उस समय नडाल घुटने की चोट के कारण छह महीने तक कोर्ट से दूर थे.
नडाल के वकील पैट्रिक एम ने कोर्टको बताया कि डोपिंग के आरोपों का नडाल के कैरियर पर गंभीर परिणाम हो सकता था. वहीं बाकलोट के वकील ओलिवियर सी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को कसूरवार ठहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










